Posts

हवा भरने वाले कम्प्रेशर में ऐसा ब्लास्ट, करीब 60 फीट दूर जाकर गिरा दुकानदार, मौत

Image
भरतपुर/सीकरी. जिले के सीकरी थाने के गांव गुलपाड़ा में मंगलवार सुबह उस समय कम्प्रेशर की टंकी फट गई, जब दुकानदार एक वाहन के टायर में हवा भर रहा था। हादसा इतना भीषण था कि दुकानदार व कम्प्रेशर की टंकी हवा में उछलकर करीब 60 फीट दूर जाकर गिरी। इससे दुकानदार की मौत हो गई व उसका एक साथी बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि कम्प्रेशर की टंकी 50 फीट दूरी पर स्थित एक मकान की छत पर गिरी। इससे मकान की छत की तीन पट्टियां गिर गई। वहां एक कमरे में सो रहा दंपती बाल-बाल बचा। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार गुलपाड़ा गांव में कम्प्रेशर से हवा भरने के दौरान टंकी फट गई। इससे साजिद पुत्र जुलफ्कार निवासी सीकरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शहजाद पुत्र दायल निवासी सीकरी घायल हो गया। टंकी फटने की आवाज से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। लोग भूकंप या विस्फोट की आशंका से घरों से बाहर निकल आए। दंपती बोला...जाको राखे साइयां, मार सके न कोय जिस मकान की छत पर जाकर टंकी गिरी थी, उसी मकान के एक कमरे में द

जगत की जुगत ने बढ़ाया सियासी पारा, यह है बड़ा राज...

Image
भरतपुर . मौसम की तल्खी के बीच अब सियासी पारा भी चढ़ा नजर आ रहा है। जिलाप्रमुख जगत की जुगत भरतपुर विधानसभा में खूब सुर्खियां बटोर रही है। सत्ता में काबिज कांग्रेस एंटी इनकमबेंसी का खतरा नहीं मान रही है, लेकिन भाजपा ने तख्ता पलट की टाल ठोक दी है। संभाग में सिरमौर कांग्रेस सत्ता की साख के सहारे वैतरणी पार करने का ख्वाब संजो रही है। वहीं भाजपा बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भगवा फहराने की फिराक में है। भरतपुर विधानसभा में जिलाप्रमुख जगत सिंह की एंट्री ने अब सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। जगत सिंह के दौरे भरतपुर विधानसभा में उनकी दौड़ को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि भरतपुर विधानसभा के दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। हालांकि अभी चुनावी सरगर्मियों में अच्छा-खासा वक्त है, लेकिन जगत सिंह की सक्रियता को सही समय पर राजनतिक एंट्री माना जा रहा है। हालांकि अभी तक भाजपा ने जातिगत लिहाज से किसी भी जाट प्रत्याशी पर दांव नहीं खेला है। भाजपा ने अब तक वैश्य-ब्राह्मण को ही तवज्जो दी है। ऐसे में सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, अभी तय नहीं है। दोनों ही दल जातिगत आंकड़ों के लिहाज से मजबूत प्र

...कैबीनेट मंत्री की फर्जी डिजायर से भरतपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल

Image
भरतपुर. पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की फर्जी डिजायर बनाकर विद्युत निगम में स्थानांतरण करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंत्री के विशिष्ट सहायक संजय शर्मा ने सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों मंत्री के वॉट्सअप पर जितेन्द्र अग्रवाल ने डिजायर की प्रतिलिपि भेजी थी। कार्यालय में जांच की तो पता चला कि उक्त डिजायर कभी भेजी ही नहीं गई और न ही उस पर मंत्री ने हस्ताक्षर किए। डीसीपी साउथ मृदुल कच्छावा ने बताया कि डिजायर में विद्युत निगम के सहायक अभियंता शैलेन्द्र कुमार शर्मा का जीएसएस जोधपुर से जीएसएस नदबई (भरतपुर) स्थानांतरण के लिए लिखा गया था। सहायक अभियंता का भरतपुर स्थानांतरण भी हुआ है। डीसीपी ने बताया कि मंगलवार शाम को ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। तफ्तीश के बाद ही पता चल सकेगा कि मंत्री की फर्जी डिजायर किसने तैयार की और इस डिजायर से ही तबादला हुआ है या नहीं। उल्लेखनीय है कि यह मामला सामने आने के बाद इसलिए भी भरतपुर की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कैबीनेट मंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि को निशाना बनाया जा रहा

शादी के माहौल के बीच झगड़ा, दो जनों की मौत

Image
भरतपुर. कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बावैन में गुरुवार रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं मृतक के परिजन व अन्य लोगों ने हमलावर को घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कुम्हेर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे कुम्हेर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर कुम्हेर समेत आसपास के थानों की पुलिस और सहायक पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव में ऐतियातन के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार बावैन निवासी बिजेन्द्र ठाकुर (48) पुत्र रामभरोसी का पुत्र शाम के समय तेज बाइक चला रहा था। यहां मौजूद दूसरे पक्ष मृतक सुरेश (30) पुत्र खैम सिंह लोधा निवासी बावैन ने उसे टोका और थप्पड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे सुनील ने पिता बिजेन्द्र को जानकारी दी। जिस पर बिजेन्द्र कुछ लोगों के साथ सुरेश की भतीजी के शादी समारोह में पहुंच गया। आरोप है कि यहां हुई फायरि

भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख

Image
भरतपुर. बूथों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा पन्ना प्रमुख बना रही है। मतदाता सूची के एक पेज पर जितने वोटर होंगे, उन्हें बूथों तक पहुंचाने की की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी। एक मतदाता सूची में जितने पेज होंगे, उतने पन्ना प्रमुख होंगे। ये पन्ना प्रमुख पार्टी के वोटरों के साथ विरोधी दलों के मतदाताओं की भी सूची तैयार करेंगे। उन्हें अपने पाले में करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले भी भाजपा ने पन्ना प्रमुख बनाए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दुबारा से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्षों व मण्डल प्रभारियों की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक होटल में की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने मां भारती, पंडित दीनदयाल व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक की शुरूआत की। डॉ. सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल पर लगाए गए मंडल प्रभारी मंडलों में प्रवास कर सशक्त मण्डल अभियान के तहत बूथ समिति की फोटोयुक्त रचना, शक्ति केन्द्र संयोजकों की रचना व पन्ना प्रमुख तैयार कराकर उनका सत्यापन करेंगे। बैठक में डॉ

तेज बाइक चलाने पर टोका तो फायरिंग, दुल्हन के चाचा की मौत, हमलावर भी पीट-पीटकर मारा

Image
भरतपुर/कुम्हेर . थाना क्षेत्र के गांव बावैन में गुरुवार रात शादी समारोह में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इसमें दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजन व अन्य लोगों ने हमलावर को घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे कुम्हेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे कुम्हेर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर कुम्हेर समेत आसपास के थानों की पुलिस और सहायक पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार बावैन निवासी बिजेन्द्र ठाकुर (48 ) पुत्र रामभरोसी का पुत्र शाम के समय तेज बाइक चला रहा था। यहां मौजूद दूसरे पक्ष के मृतक सुरेश (30) पुत्र खैम सिंह लोधा निवासी बावैन ने उसे टोका और उसे थप्पड़ जड़ दिया। बाइक चला रहे सुनील ने इसकी जानकारी पिता बिजेन्द्र को जानकारी दी। इस पर बिजेन्द्र कुछ लोगों के साथ सुरेश की भतीजी के शादी समारोह में पहुंच गया। आरोप है कि यहां हुई

बाइक समेत कुएं में जा गिरे ममेरे भाई, मौत

Image
भरतपुर. सीकरी थाना अंतर्गत मूडिया-कुरकैन मार्ग स्थित चौराहे के पास कुएं में गुरुवार सुबह दो जनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक आपस में ममेरे भाई बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शवों को बाद में ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों मृतक नाबालिग थे। कुएं में एक बाइक भी पड़ी मिली। अंदेशा है कि दोनों बाइक पर थे, अनियंत्रिक बाइक कुएं में जा गिरी। घटना के समय चौराहे के पास किसी के मौजूद नहीं होने से इसकी जानकारी नहीं हो पाई। मृतक में एक अलवर जिले के रामगढ़ तहसील का है। जानकारी के अनुसार सीकरी थाने के गांव कुरकैन में गत 8 मई को एक कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने अलवर के रामगढ़ के गांव अलावडा अजय पुत्र राजेन्द्र से यहां आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रामगढ़ निवासी किशोर व अपने रिश्तेदार मूडिया निवासी सुमित पुत्र नैमचंद्र के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर रात में लौट गए। आशंका है कि रास्ते में चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। एसडीएम व अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर घटना की स