घर के पास कुएं में मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजन फरार

भरतपुर. भुसावर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका का शव कुएं में पड़ा। घटना के बाद से आरोपी ससुरालीजन फरार हैं। घटना को लेकर मृतका के पिता ने दामाद समेत सात जनों के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष को सौंप दिया।


पुलिस ने बताया कि मृतका रीना पत्नी विश्वेन्द्र सिंह जाट के पिता भगवान सिंह निवासी गांव बाजना थाना हिण्डौन जिला करौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि भुसावर थाने के गांव रामनगर में विश्वेंद्र पुत्र मान सिंह के साथ साल 2013 में उसकी पुत्री रीना की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजना विवाहिता पुत्री के साथ मारपीट किया करते थे। शुक्रवार को उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। मृतका का शव पास के सौ फुट गहरे में कुएं में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जयराजकृष्ण व सीओ निहाल सिंह, एसडीएम मय जाब्तेमौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकलवाया। पुलिस ने बाद में मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, घटना के बाद से मृतका के ससुराली जन फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मृतका के दो बच्चे हैं।

मेढ़ तोडऩे से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला

नदबई क्षेत्र के कबई गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही नामजद आरोपियों के खिलाफ अपने खेत की मेढ़ को काटने से मना करने पर पत्नी व बच्चों सहित सभी लोगों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गांव कबई निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र तेजीराम जाट ने गांव के ही जलसिंह पुत्र रामकिशनए मिथिलेश पत्नी जल सिंह, गजेंद्र उर्फ गौरव, एवं राहुल पुत्र जल सिंह जाट निवासी कबई के खिलाफ खेत को हड़पने के उद्देश्य से उसके के खेत की मेढ़ को काटकर अपने खेत में मिलाने से मना करने पर। मारपीट करते हुए उसकी पत्नी कुसम के सिर में कुल्हाड़ी एवं फावड़े से वार कर प्राणघातक हमला करने का मामला थाने में दर्ज कराया है।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/married-woman-s-body-found-in-a-well-near-her-house-6541750/

Comments

Popular posts from this blog

होलकर से दोस्ती की खातिर महाराजा रणजीत सिंह ने ठुकराया था अंग्रेजों से संधि का प्रस्ताव

वृंदावन कुंभ में बसेगा बृज संस्कृति आधारित गांव

परमदरा ऐसा गांव...यहां भगवान कृष्ण के भाई ने सीखी थी मल्ल विद्या, हर घर में पहलवान