अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो जनों की मौत

कामां (भरतपुर)। कस्बे में पहाड़ी रोड स्थित देवी गेट के निकट गुरुवार शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर बाइक सवार एक जने की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भरतपुर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया। उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव पथवारी निवासी जर्मन सिंह पुत्र मौहर सिंह यादव अपना साथी पथवारी निवासी कजौड़ी सिंह पुत्र छोटे लाल यादव के साथ नगर थाने के गांव पालका से रिश्तेदारी में से अपने गांव पथवारी बाइक से लौट रहे थे।

पहाड़ी रोड़ स्थित देवी गेट के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार जर्मन सिंह पुत्र मौहर सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी कजौड़ी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे एम्बुलेंस की मदद से कामां अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर से जयपुर रैफर किया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मृतक जर्मन के शव का पोस्टमार्टंम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/two-death-in-road-accident-in-bharatpur-6656265/

Comments

Popular posts from this blog

होलकर से दोस्ती की खातिर महाराजा रणजीत सिंह ने ठुकराया था अंग्रेजों से संधि का प्रस्ताव

परमदरा ऐसा गांव...यहां भगवान कृष्ण के भाई ने सीखी थी मल्ल विद्या, हर घर में पहलवान