फरार तीसरे आरोपी न्यायिक कर्मचारी ने किया सरेण्डर

भरतपुर. नाबालिग के यौन शोषण मामले में फरार चल रहे निलम्बित आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी ने गुरुवार को यहां एसपी कार्यालय परिसर स्थित सीओ कार्यालय पहुंच कर सरेण्डर कर दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले में पुलिस आरोपी जज जितेन्द्र सिंह गुलिया व न्यायिक कर्मचारी राहुल कटारा को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि नाबालिग से यौन शोषण मामले में फरार आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी पुत्र रवि कुमार निवासी गुदड़ी मोहल्ला सुनार गली कस्बा कुम्हेर ने सुबह सीओ कार्यालय पहुंच कर सरेण्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गौरतलब रहे कि पीडि़त की मां ने गत 31 अक्टूबर को थाना मथुरा गेट में उसके नाबालिग पुत्र के साथ एसीबी जज गुलिया और दो न्यायिक कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण मामले का मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी जज गुलिया की कोर्ट पहले ही जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। जबकि दूसरे आरोपी न्यायिक कर्मचारी कटारा की याचिका पर कोर्ट 20 को निर्णय सुनाएगा।


विषाक्त खाने की दी सूचना, बीमारी से महिला की मौत

बयाना क्षेत्र के गांव नहरौली बुधवार रात पुलिस को एक महिला के विषाक्त खाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुुंची तो परिजनों ने बीमारी से पीडि़त होना बताया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार मृतका गुड्डी पत्नी रामकेश निवासी नहरौली है। जिसका मायका करौली जिले के थाना मांसलपुर क्षेत्र के गांव सकलपुरा में है और करीब 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका व उसकी बहन रविता की एक ही परिवार में ब्याही थी। परिजनो ने गुड्डी काफी समय से किडनी के रोग से पीडि़त थी जिसकी बुधवार रात बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव सौंप दिया।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/the-absconding-third-accused-judicial-employee-surrendered-7179718/

Comments

Popular posts from this blog

सुजानगंगा: एक माह में प्रदूषण रहित करने का था दावा, अब तक जाकर भी नहीं देखा

बाइक ने साइकिल चला रहे बालक में मारी टक्कर, मौत

पापा की डांट से नाराज होकर घर से निकला युवक, देर रात तक नहीं लगा सुराग