शादी में से लौट रहे युवक की बाइक ओवरटेक में भिड़ी, भाभी की मौत

भरतपुर. धौलपुर मार्ग स्थित नगला शीशम के निकट ओवरटेक करने के दौरान हुई दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया है। बाइक सवार युवक अपनी भामी को शादी में से लेकर वापस घर लौट रहा था। धौलपुर मार्ग पर नगला शीशम के निकट दो बाइकों की भिड़ंत होने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिस पर मृतका का शव कब्जे में लेकर रूपवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार करवाया गया। जिसमें से एक युवक को भरतपुर रैफर किया है। दुर्घटना में घायल लखनपुर रुदावल निवासी सुरेश पुत्र बाबूलाल ने बताया कि वह अपनी भाभी को कौलारी शादी में से लेकर वापस लखनपुर जा रहा था। नगला शीशम के निकट अचानक ही एक मोड से निकलकर आई बाइक से टकरा गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार नगला शीशम निवासी प्रेमपाल पुत्र पप्पू व विष्णु भी घायल हो गए। जिसमें से प्रेमपाल को जिला अस्पताल रैफर किया है।


एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

बयाना क्षेत्र के गांव फरसो में एक ही परिवार के दो पक्षों में सोमवार को आपसी विवाद के चलते मारपीट हो गई। जिसमें महिला सहित तीन जने घायल हो गए। जिनमें से एक बालक को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव फरसो निवासी धर्मेन्द्र जाटव पुत्र रामखिलाड़ी ने बताया कि उसके भाई सीताराम व प्यारसिंह व प्रदीप, विशाल ने उसके साथ घर पर खाना खाते समय लाठी डंडों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आऐ उसके भतीजे विकास सहित अन्य के साथ मारपीट कर दी।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/bike-of-a-young-man-returning-from-marriage-collided-in-an-overtake-7198513/

Comments

Popular posts from this blog

होलकर से दोस्ती की खातिर महाराजा रणजीत सिंह ने ठुकराया था अंग्रेजों से संधि का प्रस्ताव

वृंदावन कुंभ में बसेगा बृज संस्कृति आधारित गांव

परमदरा ऐसा गांव...यहां भगवान कृष्ण के भाई ने सीखी थी मल्ल विद्या, हर घर में पहलवान