अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत

भरतपुर. डीग कस्बे में गोवर्धन रोड स्थित शमशान मोड पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो जनों की मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं हो पाई। मृतक यूपी के मथुरा स्थित एक टाउनशिप से वापस गांव लौट रहे थे।

एएसआई भवानी सिंह के अनुसार मृतक प्रेम सिंह (19) पुत्र सुगड़ सिंह बघेल एवं धर्म सिंह (35) पुत्र यादराम बघेल निवासी गांव नगला खोह थाना खोह निवासी हैं। दोनों आपस मं चचेरे भाई थे। मृतकों के चचेरे भाई भूरी सिंह ने बताया कि धर्म सिंह के साले की पत्नी का देहांत होने से वह अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह के साथ नगला खोह से स्कूटी पर अपनी ससुराल टाउनशिप मथुरा उत्तरप्रदेश गया हुआ था। शनिवार शाम जब गए स्कूटी से टाउनशिप से मथुरा से अपने गांव नगला खोह लौट रहे थे। शाम करीब सवा 5 बजे गोवर्धन रोड पर कस्बे के गोवर्धन गेट स्थित श्मशान के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार प्रेम सिंह और धर्म सिंह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने डीग चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव नगला में शौक की लहर छा गई। ग्रामीण अस्पताल जानकारी करने पहुंचे। उधर, पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है।


रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरों ने चटकाऐ ताले, माल पार

बयाना. रीको औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक इकाई पर बने श्रमिक कक्ष का ताला तोड़कर उसमें रखी एक बैल्डिंग मशीन, दो कटआउट व तीन ब्लॉक उठाने की चैन पर अज्ञात जने चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब फैक्ट्री पर मालिक पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार रीको एरिया स्थित मैसर्स कृष्णा टे्रडर्स के मालिक सन्तोष कुमार पुत्र लहरीराम वैश्य निवासी बयाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी फैक्ट्री से अज्ञात चोर बैल्डिंग मशीन व अन्य सामान को चोरी कर ले गया।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/unknown-vehicle-hit-the-scooty-cousins-died-on-the-spot-7195101/

Comments

Popular posts from this blog

...कैबीनेट मंत्री की फर्जी डिजायर से भरतपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल

हवा भरने वाले कम्प्रेशर में ऐसा ब्लास्ट, करीब 60 फीट दूर जाकर गिरा दुकानदार, मौत

भाजपा की नैया पार लगाने को तैयार किए जाएंगे पन्ना प्रमुख