आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल को भेजा जेल, दूसरे की जमानत पर फैसला कल

भरतपुर. नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में गिरफ्तार आरोपी निलम्बित न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार सेवर जेल भेज दिया। उधर, गिरफ्तार दूसरे आरोपी राहुल कटारा की जमानत याचिका पर कोर्ट शनिवार को निर्णय सुनाएगी।

जांच अधिकारी सीओ (शहर) सतीश वर्मा ने बताया कि आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी पुत्र रवि कुमार सोनी निवासी गुदड़ी मोहल्ला सुनार गली कुम्हेर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी अंशुल ने गुरुवार को यहां सीओ शहर कार्यालय में सरेण्डर किया था जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में आरोपी निलम्बित जज जितेन्द्र सिंह गुलिया व कर्मचारी राहुल कटारा को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है। वहीं, आरोपी कटारा की जमानत याचिका पर कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाएगी। जबकि आरोपी जज गुलिया की जमानत याचिका कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। गौरतलब रहे कि 14 वर्षीय नाबालि" के साथ यौन शोषण मामले में पीडि़त की मां ने "त 31 अक्टूबर को थाना मथुरा "ेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

चाची को भगा ले गया भतीजा

भरतपुर. थाना मथुरा गेट में एक व्यक्ति ने ही अपने भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी भतीजा अपनी ही चाची को बहला-फुसला कर भगा ले गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर कॉलोनी निवासी एक युवक की कुछ साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाहिता व उसके 24 वर्षीय भतीजे में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि गत 16 अक्टूबर को आरोपी भतीजा अपनी चाची बहला-फुसला कर घर से ले गया। पीडि़त ने पहले दोनों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/accused-judicial-employee-anshul-sent-to-jail-7181617/

Comments

Popular posts from this blog

सुजानगंगा: एक माह में प्रदूषण रहित करने का था दावा, अब तक जाकर भी नहीं देखा

बाइक ने साइकिल चला रहे बालक में मारी टक्कर, मौत

पापा की डांट से नाराज होकर घर से निकला युवक, देर रात तक नहीं लगा सुराग