बूढ़ी आंखों से बहते रहे आंसू, वे बने रहे बेरहम

भरतपुर . बूढ़ी आंखों से झर-झर बहते आंसू उसकी बेबसी को बखूबी बयां कर रहे थे, लेकिन उनकी बेरहमी तनिक भी कम नहीं हुई। बूढ़ी मां के सामने पहले उसके बेटे को पीटा और फिर नवासे की लात-घूंसों से धुनाई कर दी। उनका कुसूर महज इतना था कि उन्होंने नगर निगम के कार्मिकों की शान में गुस्ताखी कर कम पैसों की रसीद काटने की बात कह दी थी। इस पर कार्मिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी।
युवक अभिषेक पुत्र हरी सिंह शहर की राजेन्द्र नगर कॉलोनी में अपने मामा एवं नानी के साथ किराये पर रहता है। अभिषेक का मामा कुंवर सिंह जवाहर नगर स्थित भगत सिंह चौराहे पर सब्जी की ठेल लगता है। अभिषेक सुबह सब्जी मंडी से सब्जी लाने के साथ दिनभर सब्जी बेचकर परिवार के पालन-पोषण में सहारा दे रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम के कार्मिक यहां पहुंचे और ठेल लगाने वाले कुंवर सिंह की रसीद काटने को कहा। इस पर कुंवर सिंह ने तर्क दिया कि उसकी कुछ दिन पहले ही रसीद कटी है, जबकि अन्य ठेल वालों की रसीद नहीं काटी गई। उसने मिन्नत करते हुए कम पैसों की रसीद काटने की बात कही। इसके बाद भी निगम कार्मिकों ने उसकी 500 रुपए की रसीद काट दी। कुंवर सिंह एवं अभिषेक के रसीद काटने पर एतराज करने के बाद निगम कर्मचारी उनसे झगड़ पड़े और दोनों मामा-भांजे की पिटाई कर शुरू कर दी। निगम कार्मिकों ने अभिषेक को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। लोगों ने बताया कि निगम कार्मिकों ने यहां अन्य लोगों को भी बुला लिया। इन लोगों ने भी अभिषेक के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान अभिषेक के मामा एवं नानी उन्हें बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन निगम कार्मिक नहीं माने और उसे काफी देर तक बुरी तरह पीटते रहे। इसके बाद उसे पकड?र मथुरा गेट थाने ले गए, जहां उसे शांतिभंग के आरोप में बंद करा दिया। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान निगम के एक कार्मिक को भी चोट आई है।

बिलखता रहा परिवार, नहीं पसीजे कार्मिक

रसीद काटने की बात पर बढ़े विवाद के बाद निगम कार्मिकों ने हाथापाई शुरू कर दी। कार्मिकों ने पहले मामा कुंवर सिंह की पिटाई की। इसके बाद भांजे को पकड़ लिया। इस दौरान कुंवर सिंह की बूढ़ी एवं अभिषेक की नानी बिलखती रही और लोगों ने उन्हें बचाने की गुहार करती रही, लेकिन कार्मिक नहीं पसीजे। पीडि़त परिवार ने बताया कि निगम कार्मिकों ने कुंवर सिंह की पत्नी गीता एवं उसके 10 साल के छोटे बेटे से भी हाथापाई कर दी।

परिवार का सहारा है अभिषेक

अभिषेक सब्जी की ठेल से सब्जी बेचकर परिवार के गुजारे में सहायक बन रहा है। अभिषेक काफी दिनों से शहर में किराये पर रहने वाले अपने मामा एवं नानी के पास रह रह है, जिसके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।

लोगों ने बना ली वीडियो

नगर निगम के कार्मिकों द्वारा सब्जी ठेल वाले के साथ पिटाई करने का कुछ लोगों ने यहां वीडियो बना लिया। वीडियो में निगम कार्मिक एवं उनके कुछ साथी अभिषेक के साथ बुरी तरह मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो बनता देख कार्मिक उसे पकड़कर मथुरा गेट थाने ले गए और उसे हवालात में बंद करा दिया। शहर में पूरे दिन यह वीडियो चर्चा का विषय बना रहा।

इनका कहना है

-भगवत सिंह सर्किल के आसपास एटीएम मशीन को घेरकर अतिक्रमण कर रखा था। सर्किल के पास भी यही स्थिति थी। इनसे वसूली के लिए रसीद काटी गई। अंत में एक-दो अतिक्रमणकारी ऐसे थे, जिन्होंने नहीं हटाया। कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारियों के शरीर पर चोटों के निशान है। बाद में मोहल्ले के लोगों ने रेहड़ी वालों के साथ मारपीट कर दी। किसी ने एक पक्ष का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में थाने में शिकायत की है। इसके बाद संबंधित पक्ष ने गल्ती स्वीकार कर लिखित में भी पत्र दे दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद भी कर दिया है।

कमलराम मीणा
आयुक्त, नगर निगम



source https://www.patrika.com/bharatpur-news/tears-kept-flowing-from-old-eyes-they-remained-merciless-7200998/

Comments

Popular posts from this blog

होलकर से दोस्ती की खातिर महाराजा रणजीत सिंह ने ठुकराया था अंग्रेजों से संधि का प्रस्ताव

वृंदावन कुंभ में बसेगा बृज संस्कृति आधारित गांव

परमदरा ऐसा गांव...यहां भगवान कृष्ण के भाई ने सीखी थी मल्ल विद्या, हर घर में पहलवान