Posts

निगम की बैठकों में विकास का दावा, धरातल पर कुछ नजर नहीं आता

Image
भरतपुर. नगर निगम एरिया में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां आज भी ग्रामीण इलाकों जैसे हालात हैं। इनमें वार्ड चार भी शामिल है। यहां कई ऐसी सुविधाएं नहीं हैं, जो वास्तव में जरूरी हैं। इसलिए वार्डवासी स्वयं को सुविधाओं के बारे में अधूरा समझते हैं। इस वार्ड में नालियां नहीं होना, जलभराव, रोड पर अंधेरा, साफ-सफाई, कचरे को कई दिनों तक लेने नहीं आना, कीचड़ जैसी कई समस्या हैं। इसके कारण लोग परेशान हैं। यहां लोगों का हाल जानने न जनप्रतिनिधि आते हैं और न अधिकारी आते हैं। ऐसे में तीन से चार हजार की आबादी वाले वार्डवासियों का जीवन परेशानियों से भरा है। इस वार्ड में छोटा गोलपुरा, जगमोहनपुरा, आनंद नगर का कुछ हिस्सा, सूरज विहार आदि क्षेत्र आता है। इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों को सुविधाओं का इंतजार है। ऐसा नहीं होने से ये स्वयं को बेबस समझ रहे हैं। वार्ड में छोटा गोलपुरा से जगमोहनपुरा व आसपास के क्षेत्र में रोड पर खंभे लगे हैं, लेकिन लाइट नहीं हैं। इस स्थिति में मंडी में काम करने वाले व अन्य वार्डवासियों को रात में अंधेरे में अपने घरों तक पहुंचने में भय लगता है। यह समस्या लंबे समय से है इसका समाधान ...

मरीजों की मुश्किल दूर करेगा अपना घर

Image
भरतपुर. आरबीएम में चिकित्सक, पर्चा, दवा एवं जांच आदि की पूछताछ करते हुए भटकते मरीजों के मददगार अब अपना घर के वॉलियंटर बनेंगे। अपना घर के स्वयंसेवक मरीज एवं उनके तीमारदारों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। अपना घर की ओर से इसके लिए आरबीएम में हेल्प डेस्क बनाने को लेकर प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर आरबीएम अधीक्षक डॉ. जिज्ञासा शाहनी एवं आरबीएम के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज की बात हुई है। इस पर सहमति बन गई है। जल्द ही अपना घर के स्वयंसेवक मरीजों की मदद करते नजर आएंगे। आरबीएम अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर अपना घर ने हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत अपना घर के स्वयंसेवक यहां हमेशा तैनात रहकर मरीजों की मदद करेंगे। खास तौर से यहां आने वाले मरीजों को चिकित्सक कक्ष तक पहुंचाने, दुर्घटना के केस में तुरंत मरीज को अटेंड करने, लावारिसों को पूरी चिकित्सा दिलवाने एवं दिव्यांगों को हर तरह की चिकित्सा अस्पताल से दिलाने का काम रहेगा। इसके लिए यहां तीन स्वयंसेवक हर समय तैनात रहेंगे। इसके अलावा व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर की समस्या से जूझते मरीजों को यह राहत दिलाएंगे। यह ऐसे लोगों को अस्पताल के बाहर से...

किसान की हत्या कर शव पेड़ से बांध गए हत्यारे

Image
भरतपुर. रुदावल. थाना क्षेत्र के गांव वरौदा के जंगल में "ुरुवार रात खेत पर फसल में पानी देने गया किसान का शव यहां खेत पर जाने वाले कच्चे रास्ते में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। मृतक किसान के हाथ पास ही स्थित एक पेड़ से बंधे हुए थे। घटना की जानकारी तब हुई जब परिजनों ने रात में उसे कई बार फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर बयाना सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात को गांव वरौदा के जंगलों में एक किसान की बेहरमी से मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हत्या करने की सूचना मिली। जिस पर वह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक मलखानसिंह गुर्जर (५०) पुत्र घीसा निवासी वरौदा को मृत हालत में बयाना सीएचसी की मोर्चरी पर रखवाया। पुलिस टीम ने रातभर घटना स्थल पर पुलिस जाब्ता तैनात कर घटना के साक्ष्यों को लेकर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मलखान सिंह अपने खेतों पर गुरुवार देर शाम फसल में पानी देने गया था। मृतक के भाइयों ने अपने भाई मलख...

आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल को भेजा जेल, दूसरे की जमानत पर फैसला कल

Image
भरतपुर. नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में गिरफ्तार आरोपी निलम्बित न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार सेवर जेल भेज दिया। उधर, गिरफ्तार दूसरे आरोपी राहुल कटारा की जमानत याचिका पर कोर्ट शनिवार को निर्णय सुनाएगी। जांच अधिकारी सीओ (शहर) सतीश वर्मा ने बताया कि आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी पुत्र रवि कुमार सोनी निवासी गुदड़ी मोहल्ला सुनार गली कुम्हेर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपी अंशुल ने गुरुवार को यहां सीओ शहर कार्यालय में सरेण्डर किया था जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। प्रकरण में आरोपी निलम्बित जज जितेन्द्र सिंह गुलिया व कर्मचारी राहुल कटारा को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है। वहीं, आरोपी कटारा की जमानत याचिका पर कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाएगी। जबकि आरोपी जज गुलिया की जमानत याचिका कोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है। गौरतलब रहे कि 14 वर्षीय नाबालि" के साथ यौन शोषण मामले में पीडि़त की मां ने "त 31 अक्टूबर को थाना मथुरा ...

अब महिला अफसर के खिलाफ सतीश सोगरवाल ने कराई रिपोर्ट

Image
भरतपुर. सोशल मीडिया पर नगर निगम के पार्षद व सेवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सतीश सोगरवाल, एक ठेकेदार व मंत्री के एक रिश्तेदार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला अब थाने तक जा पहुंचा है। सतीश सोगरवाल ने इस प्रकरण को लेकर मथुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार सतीश सोगरवाल पुत्र प्रेमसिंह (37) जाति जाट निवासी त्योंगा थाना उद्योगनगर हाल पार्षद नगर निगम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 16 नवंबर 2021 को तत्कालीन नगर निगम आयुक्त व तत्कालीन यूआईटी सचिव नीलिमा तक्षक ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट पोस्ट किए। इसमें आशु गर्ग, वीकेंद्र उर्फ वीके से संबंधित था। इसमें तीनों के बारे में काफी आपत्तिजनक कमेंट किए गए। परिवादी व उसके परिवार की साख को धूमिल करने के मकसद से यह पोस्ट किए गए हैं। इधर, पुलिस ने 505, 506, 500 व 67 आईटी के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं यह मामला संबंधित महिला आरएएस के वर्तमान पदस्थापन वाले विभाग के अधिकारियों को भी भेजा गया है। भाजपा भी सक्रिय, पूछा...कौन-कौन पार्षद गया था महिला आरएएस अधिकारी के इस मामले को लेकर भाजपा का एक गुट भी सक...

सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, सम्मान के साथ दाह संस्कार

Image
भरतपुर. भरतपुर शहर में सर्कुलर रोड पर बाइक से जाते समय यहां जिला शस्त्रागार में कार्यरत आर्मोरर के पद पर कार्यरत पुलिसकर्मी सुरेशचंद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जयपुर ले गए, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक पुलिस कर्मी गांव कैलूरी निवासी सुरेशचंद्र पुत्र चरन सिंह जाट की देह गांव लाई गई। यहां मृतक पुलिसकर्मी को सशस्त्र सलामी गार्ड ने सलामी दी और अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 17 वर्षीय इकलौते पुत्र तिमन सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। घटना से परिवार में गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। फरार तीसरे आरोपी न्यायिक कर्मचारी ने किया सरेण्डर भरतपुर. नाबालिग के यौन शोषण मामले में फरार चल रहे निलम्बित आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी ने गुरुवार को यहां एसपी कार्यालय परिसर स्थित सीओ कार्यालय पहुंच कर सरेण्डर कर दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले में पुलिस आरोपी जज जितेन्द्र सिंह गुलिया व न्यायिक कर्मचारी राहुल कटारा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि ...

फरार तीसरे आरोपी न्यायिक कर्मचारी ने किया सरेण्डर

Image
भरतपुर. नाबालिग के यौन शोषण मामले में फरार चल रहे निलम्बित आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी ने गुरुवार को यहां एसपी कार्यालय परिसर स्थित सीओ कार्यालय पहुंच कर सरेण्डर कर दिया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामले में पुलिस आरोपी जज जितेन्द्र सिंह गुलिया व न्यायिक कर्मचारी राहुल कटारा को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने बताया कि नाबालिग से यौन शोषण मामले में फरार आरोपी न्यायिक कर्मचारी अंशुल सोनी पुत्र रवि कुमार निवासी गुदड़ी मोहल्ला सुनार गली कस्बा कुम्हेर ने सुबह सीओ कार्यालय पहुंच कर सरेण्डर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गौरतलब रहे कि पीडि़त की मां ने गत 31 अक्टूबर को थाना मथुरा गेट में उसके नाबालिग पुत्र के साथ एसीबी जज गुलिया और दो न्यायिक कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण मामले का मामला दर्ज कराया था। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी जज गुलिया की कोर्ट पहले ही जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। जबकि दूसरे आरोपी न्यायिक कर्मचारी कटारा की याचिका पर कोर्ट 20 को निर्णय सुनाएगा। विषाक्त खाने की दी सूचना, बीमारी से महिला की ...