Posts

14 साल जतन, 950 बार फेल, फिर रच दिया इतिहास

Image
भरतपुर. जिद, जुनून और जज्बे दिमाग पर ऐसा हावी हुआ कि उसे लोग पागल करार देने लगे, लेकिन धुन के पक्के त्रिलोकी ने जमाने की बातें नहीं सुनने के लिए अपने कान ही बंद कर लिए। भगवान राम सरीखा वनवास भोगकर उसने 14 साल तपस्या की। एक-दो या सैकड़ों बार नहीं बल्कि 950 बार उसकी तपस्या भंग हुई, लेकिन उस पर धुन सवार थी कि वह हवा से इंजन चलाएगा। आखिरकार लंबी साधना के बाद त्रिलोकी ने यह चमत्कार कर दिखाया। अब त्रिलोकी की ओर से बनाया गया इंजन हवा से चल रहा है। बातें बनाने वाले लोग आज उसकी बातें सुनने को लालायित हैं। नगला कौरई लोधा तहसील किरावली जिला आगरा का रहने वाला त्रिलोकी ट्रेक्टर एवं मोटरसाइकिल में पंक्चर लगाने का काम करता है। झोंपड़ी में दुकान चलाने वाले त्रिलोकी को यह भान तक नहीं था कि वह एक दिन आविष्कार का जनक बन जाएगा। एक दिन त्रिलोकी पानी खींचने के इंजन से अपने कम्प्रेशर में हवा भर रहा था। इस दौरा अचानक ही कम्प्रेशर का बाल टूट गया। बाल टूटने से हवा इंजन में भरने लगी और इंजन उल्टा घूमने लग गया। बस यही वह क्षण था जब इसे देखकर त्रिलोकी का दिमाग चकरा गया। इसी समय उसे हवा की ताकत का एहसास हुआ। इस ...

बूढ़ी आंखों से बहते रहे आंसू, वे बने रहे बेरहम

Image
भरतपुर . बूढ़ी आंखों से झर-झर बहते आंसू उसकी बेबसी को बखूबी बयां कर रहे थे, लेकिन उनकी बेरहमी तनिक भी कम नहीं हुई। बूढ़ी मां के सामने पहले उसके बेटे को पीटा और फिर नवासे की लात-घूंसों से धुनाई कर दी। उनका कुसूर महज इतना था कि उन्होंने नगर निगम के कार्मिकों की शान में गुस्ताखी कर कम पैसों की रसीद काटने की बात कह दी थी। इस पर कार्मिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। युवक अभिषेक पुत्र हरी सिंह शहर की राजेन्द्र नगर कॉलोनी में अपने मामा एवं नानी के साथ किराये पर रहता है। अभिषेक का मामा कुंवर सिंह जवाहर नगर स्थित भगत सिंह चौराहे पर सब्जी की ठेल लगता है। अभिषेक सुबह सब्जी मंडी से सब्जी लाने के साथ दिनभर सब्जी बेचकर परिवार के पालन-पोषण में सहारा दे रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम के कार्मिक यहां पहुंचे और ठेल लगाने वाले कुंवर सिंह की रसीद काटने को कहा। इस पर कुंवर सिंह ने तर्क दिया कि उसकी कुछ दिन पहले ही रसीद कटी है, जबकि अन्य ठेल वालों की रसीद नहीं काटी गई। उसने मिन्नत करते हुए कम पैसों की रसीद काटने की बात कही। इसके बाद भी नि...

बसपा के कुछ मुनीम समाज में मांगते फिरते हैं चंदा...

Image
भरतपुर. नगर निगम के मेयर अभिजीत कुमार ने राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी को लेकर बयान देकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। चूंकि जिले के नदबई व नगर से बसपा की टिकट पर ही विधायक चुने गए थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मेयर ने कार्यक्रम में कहा कि राजस्थान में जो हमारी शक्ति है, राजनैतिक शक्ति है उसे छीनने के लिए बसपा के यहां पर कुछ मुनीम छोड़ दिए जाते हैं जो कि पूरे समाज में घूमते रहते हैं। कभी किसी के नाम पर पैसा दो तो कभी किसी के नाम पर पैसा दो, मेरी सभी से गुजारिश है मुझे यह बात कहनी तो नहीं चाहिए, क्योंकि इसे राजनीतिक मंच बनाना नहीं चाहता। याद रखिए यह विचाराधारा आप में से बहुत सारे लोगों की है। विकास के लिए पैसे के आवश्यकता होती है। पैसा खजाने में होता है। खजाने की पूंजी सरकार के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर तुम सरकार नहीं बना सकते, सरकार में हिस्सेदारी तय नहीं कर सकते तो यही होगा कि लोगों को चुनाव जिताएं और वो बाद में कांग्रेस के दामन में आ जाएं। इस काम को बाद में करते हैं तो आप पहले ही कर दो। हमें इन्हें यहां प्रस्ताव पूर्वक बाहर फेंकना...

एक घंटे में डूबने वाला था शहर, खुद पूर्व महाराजा बृजेंद्र सिंह ने खोला मोरा

Image
भरतपुर. आज भी शहर के बुजुर्ग उस बाढ़ को याद कर सिहर उठते हैं। जब वर्ष 1972 की भयंकर बाढ़ में चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। करीब एक-दो घंटे में जब भरतपुर शहर डूबने वाला था। कलक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मायूस होकर नगरवासियों को भगवान भरोसे छोड़ चुके थे। पूर्व महाराजा ने अटलबंध का मोरा अपने हाथों से खोलते हुए शहर को बचाया था। हालांकि बदलते समय के अनुसार अब यह मोरा हो या शहर के जलनिकासी की प्राचीन व्यवस्था, यह सब अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। वरिष्ठ साहित्यकार रामवीर सिंह वर्मा बताते हैं कि भरतपुर राजवंश के 13वें नरेश पूर्व महाराजा सवाई बृजेंद्र सिंह का जन्म एक दिसंबर 1918 ई. को हुआ था। उनके पिता पूर्व महाराजा कृष्ण सिंह देशभक्त एवं प्रजापालक शासक थे। पूर्व महाराजा बृजेंद्र जैसा धर्म-परायण, सह्रदय, निर्लोभी, सत्यवक्ता एवं दानवीर व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के प्रति उनका बेहद लगाव था। उनके संरक्षण में पढ़े अनेकों लोग भारतीय प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा, सेना एवं पुलिस सेवा के उच्चतम पदों पर रहे हैं। इनमें पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, राजेंद्र शेखर, घासीराम, कर्नल भरत सिंह, कर्नल हुक...

ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत

Image
भरतपुर. शहर में सूरजपोल चौराहा के पास मंगलवार देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आने से साईकिल सवार के कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा और प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी रामनाथ सिंह, सीओ शहर सतीश वर्मा मय जाब्ते पहुंचे और समझाइश की। पुलिस ने भीड़ को भीड़ को हटाकर एक तरफ का रास्ता खुलवाया। उधर, पुसिल ने मौके से ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। कन्नी गुर्जर चौराहे की तरफ से एक साइकिल सवार आरबीएम अस्पताल की ओर जा रहा था। इस दौरान सूरजपोल चौराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को खड़ा कर भाग निकला। घटना को लेकर गुस्साएं लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस जाप्ता मय क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और गुस्साएं लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला आरबीएम अस्पतला की मोर्चरी में भिजवाया। फर्जकारी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार भरतपुर. थाना मथुरा गेट पुलिस ने फर्जकारी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ...

आपस में झड़प, फायरिंग कर भागे तीन आरोपी पकड़े

Image
भरतपुर. थाना उद्योगनगर थाना उद्योगनगर अंतर्गत धौरमुई ऑयल डिपो के पास सोमवार रात तीन युवकों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। अंतर्गत धौरमुई ऑयल डिपो के पास सोमवार रात तीन युवकों ने मारपीट कर फायरिंग कर दी। घटना फायनेंस पर ली कार को लेकर हुई। कुछ लोगों ने किश्त देने के लिए बुलाया था, जहां फायनेंस कंपनी के कर्मचारियों से झगड़ा हो गया और फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीन आरोपी युवकों को धरदबोचा। इनके कब्जे से तीन देशी कट्टा, 5 जिन्दा, 7 खाली कारतूस बरामद कर दो कार व एक बाइक को जब्त किया है। थाना प्रभारी महेन्द्र राठी ने बताया कि सोमवार देर शाम कंट्रोल रूम को सूचन मिली कि धौरमुई ऑयल डिपो के पास तीन युवक मारपीट कर फायरिंग कर रहे हैं। बताया कि धौरमुई ऑयल डिपो के सामने तीन युवक फायरिंग करके एक लाल रंग कार जिस पर दिल्ली नम्बर है वह भाग निकले हैं। नाकाबंदी के दौरान कार आती दिखी, जिसे रुकवा कर चालक से कागजात मांगे तो उसने मना कर दिया। उसने अपना नाम गोपाल उर्फ गोपाली पुत्र अर्जुनसिंह जाट निवासी भगवान गढी श्यामगढ़ी पुलिस इगलास जिला अलीगढ़ यूपी बताया। तलाशी लेने पर कब्जे से 1 द...

आगामी छह माह में दिखाई देंगे भरतपुर में विकास के कार्य

Image
भरतपुर. तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सोमवार को नगर विकास न्यास की ओर से पुष्पवाटिका कॉलोनी से गोपाल नगला मोड तक बनने वाली करीब तीन करोड़ 27 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने के बाद करीब आठ कॉलोनियों सहित कई गांवों के लिए आवागमन सुलभ हो सकेगा और आमजन को हो रही परेशानियों से राहत मिल सकेगी। शिलान्यास के बाद हुए समारोह को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भरतपुर के विकास के लिए स्वीकृत किए गए कार्यों के परिणाम आगामी छह माह बाद दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सभी कार्यों को तेज गति से कराने और इनमें गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अभियंताओं को चाहिए कि वे निर्माण कार्यों का समय-समय पर पर्यवेक्षण करें ताकि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता बनी रह सके। उन्होंने निर्देशित किया कि यदि निर्माण कार्यों में कहीं अनियमितता मिली तो संबंधित अधिकारी एवं संवेदक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंन...