Posts

8 बच्चों की मां ने पति के साथ जाने से किया इनकार

Image
भरतपुर. कैथवाड़ा पुलिस ने 58 वर्षीय वृद्ध प्रेमी के साथ गई एक 45 वर्षीय विवाहिता को दस्तयाब कर कामां न्यायालय में पेश किया। जहां उसने स्वेच्छा से अपने प्रेमी के साथ जीवन यापन करने की बात कही है। जिस पर विवाहिता अपने प्रेमी साहुन के भाई मुनफेद के साथ चली गई। जबकि विवाहिता के आठ बच्चे हैं। वहीं जिस प्रेमी के साथ विवाहिता गई है उसके भी पहले से चार बच्चे हैं। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि गांव नीमला निवासी फकरू पुत्र इसराइल फकीर ने 23 अप्रेल को मामला दर्ज कराया था। उसकी पत्नी सहुनी को बहला फुसलाकर गांव का ही साहुन पुत्र फिरोजा सहित उसके परिवारी जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने विवाहिता की तलाश करते हुए उसे कैथवाड़ा थाना क्षेत्र से ही दस्तयाब कर कामां मुंसिफ न्यायालय की मजिस्ट्रेट अंकिता बैनीवाल के समक्ष पेश किया। जहां विवाहिता ने अपने 58 वर्षीय प्रेमी साहुन के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। विवाहिता को पुलिस के प्रेमी साहुन के भाई मुनफेद के हवाले कर दिया। भागते समय पिकअप पलटी कैथवाडा थाना पुलिस ने दो पिकअप गाडिय़ों में चोरीछिपे ले जा रहे गोवंश को तस्करों के चंगुल...

गोवंश ले जाते पिकअप पलटी, भाग निकले तस्कर

Image
भरतपुर. कैथवाडा थाना पुलिस ने दो पिकअप गाडिय़ों में चोरीछिपे ले जा रहे गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस को देख भागने के दौरान एक पिकअप पलट गई। इस दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मुखबिर से 29 अप्रेल को सूचना मिली कि गोतस्कर नांगल के कच्चे रास्ते से भुआपुर गढ़ी होते हरियाणा की ओर से दो पिकअप गाडिय़ों में गोवंश लादकर तस्कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने अलघानी का बास खोहरा के पास पुलिस जीप को देख कर पिकअप चालक ब्रेकर से भागने लगा। इस बीच एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। इस दौरान पिकअप सवार तस्कर निकल कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों से निर्दयतापूर्ण तरके से बंधे जीवित 9 गोवंश व एक मृत गाय को मुक्त कराया। पुलिस ने जयश्री गोशाला छुड़वाया जबकि वाहनों को जब्त किया है। लालच देकर विद्यार्थियों के अपहरण करने का प्रयास कामां क्षेत्र के गांव धिलावटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगे हैडपम्प पर पानी पी रहे कुछ स्कूली बच्चों को साधु संतों के वेशभूषा में आए पैसों को प्रलोभन देकर अपहरण करने...

चिंता न करें, आप सभी युवा नई नीति देखकर जरूर खुश होंगे

Image
भरतपुर. राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष सीताराम लाम्बा शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर रहे। इस दौरान सीताराम लाम्बा ने युवा बोर्ड की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों से आए करीब 200 युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में लाम्बा ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व युवाओं के लिए बनाई जाने वाली नवीन युवा नीति को लेकर खुलकर चर्चा की। युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए सीताराम लाम्बा ने कहा कि देश के मौजूदा माहौल में युवा क्या सोच रखते हैं यह जानने के लिए हमने यह युवा संवाद कार्यक्रम रखा है। प्रदेश के युवाओं के लिए कैसी युवा नीति होनी चाहिए। यह जानने के लिए मैं खुद यहां आपके बीच आया हूं ताकि प्रदेश के युवाओं को एक अच्छी नीति मिल सके। नई युवा नीति को देखकर आप खुश होंगे कि आपकी ओर से दिए गए सुझाव नवीन युवा नीति में होंगे। देश के मौजूदा माहौल पर चिंता व्यक्त करते हुए लाम्बा ने कहा कि देश का युवा आज किस दिशा में जा रहा है यह हमें समझना चाहिए। देश के युवाओं में सांप्रदायिकता की एक लाइन खींचने की आज कोशिश की जा रही है इसे हमें समझने की आवश्...

पंचायत का शर्मनाक निर्णय...मृत्युभोज में शामिल नहीं होने पर हुक्का-पानी बंद, 21 हजार रुपए जुर्माना

Image
भरतपुर. कामां तहसील क्षेत्र के गांव नौनेरा में एक परिवार का हुक्का पानी बंद व 21 हजार रुपए जुर्माना करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, पीडि़त परिवार ने संभगीय आयुक्त व उपखण्ड अधिकारी सहित जुरहरा थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, स्थानीय प्रशासन ने इस मामले को झूठा बताया है। गांव नौनेरा निवासी मोहन पुत्र कुवर सैन जाट ने शिकायत पत्र में बताया कि गत 15 अप्रेल को गांव नौनेरा निवासी जीतराम पुद्ध रामजीलाल जाट का निधन हो गया था। गत 20 अप्रेल को जीतराम के घर पर मृत्यु भोज का आयोजन करवाने के लिए गांव के श्यामचरण गौतम ने गांव के ग्रामीणों की एकत्रित कर किया। जिसमें मृतक जीतराम के पुत्रों ने कहा कि गांव के मोहन पुत्र कुवर सैन जाट व उसका परिवार हमारे मृत्यु भोज में शामिल नहीं हो रहा है। उनको कैसे भी करके राजी किया जाए। इसके बाद 20 अप्रेल की सांय को गांव के श्यामचरण गौतम अपने साथ के ही लोगों को लेकर आया। मृत्यु भोज में शामिल होने की बात कही। जिसपर उन्होंने मृत्यु भोज में शामिल नहीं होने के साथ साथ प्रशासन से मृत्यु भोज की शिकायत करने की बात कहीं। इसी बात पर म...

अब हर माह तीन दिन उपखंड, ग्राम व जिलास्तर पर होगी जनसुनवाई

Image
भरतपुर. पिछले लंबे समय से सामने आ रही जिलास्तरीय जनसुनवाई में स्थानीय स्तर के परिवादों की समस्या का निराकरण करने के लिए जिला कलक्टर आलोक रंजन ने नईपहल की है। अब हर माह तीन दिन पहले से तीसरे गुरुवार तक तीन स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। हालांकि यह जनसुनवाईकार्यक्रम कोरोनाकाल से पहले भी निर्धारित था, लेकिन उसके बाद से ही स्थगित किया हुआ था। इससे स्थानीय स्तर के परिवादों का वहां के अधिकारियों की ओर से निस्तारण किया जा सकेगा। अगर स्थानीय स्तर पर निस्तारण नहीं होता हैतो उन परिवादों की सुनवाई जिलास्तरीय जनसुनवाईमें की जा सकेगी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जिले में जनसुनवाई की व्यवस्था तीन स्तरों पर निर्धारित की गई है। इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को अवकाश होने की स्थिति में आगामी कार्यदिवस में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की ओर से उपस्थित रहकर आमजन की...

वेतन नहीं मिलने से यहां तीन कार्मिक कर चुके सुसाइड, क्योंकि...

Image
भरतपुर. राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ की ओर से लंबे समय से चली आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही आरोप लगाया कि पिछले एक साल से ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्मिकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इससे कर्मचारी सुसाइड कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा है कि संगठन की ओर से लगातार मांग की जा रही हैं कि प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त कार्मिको की स्क्रीनिंग करते हुए नियोक्ता निर्धारण तथा वेतन विसंगतियों को लेकर लगातार पत्र व्यवहार के माध्यम से अवगत कराया जा रहा हैं। राजस्थान प्रदेश की समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त कार्मिको की स्क्रीनिंग से स्थाईकरण करते हुए स्क्रीनिंग में लगाई गई समिति की लाभ हानि की शर्त को हटाया जाए। कार्मिको का नियोक्ता निर्धारण करते हुए बैंक कर्मचारी अथवा राज्य कर्मचारी बनाया जाए। समितियों में नियुक्त कार्मिको को मजबूत करने के लिए वेतन विसंगतियों में सुधार किया जाए। इससे प्रत्येक माह की निश्चित दिनांक को कार्मिकों को वेतन भुगतान हो सके। आर्थिक सहायता के लिए प्रबंधकीय अनुदान हेतु ...

सावधान...नहीं छोड़ें सूना मकान, गए थे इलाज कराने, लौटे तो सूने मकान से लाखों रुपए का माल पार

Image
भरतपुर. शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित प्रिंस नगर कॉलोनी में एक परिवार को सूना मकान छोड़कर जाना उस वक्त भारी पड़ गया, जब बदमाशों ने इसका फायदा उठाकर सूने मकान से लाखों रुपए का माल गायब कर लिया। घटना गुरुवार शाम सात बजे से रात नौ बजे के बीच की है। चूंकि इसी दिन सुबह ही परिवार महिला का इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था। जहां से वापस आने पर उन्हें चोरी का पता चला। जानकारी के अनुसार प्रिंसनगर कॉलोनी में अनिल कुमार मीणा का मकान है। वह सुबह अपनी मां को लेकर इलाज कराने के लिए दिल्ली लेकर गए हुए थे। जहां से वह रात करीब नौ बजे घर लौटे। मुख्य गेट का दरवाजा खोल अंदर घुसे तो एक अन्य गेट की कुन्दी टूटी पड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में देखा तो आलमारी खुली थी और सामान चोरी था। अनिल ने बताया कि बदमाशों ने एक आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब सवा लाख रुपए और जेवरात चोरी कर ले गए। करीब तीन लाख रुपए की चोरी होना बताया जा रहा है। चोरों ने दूसरी अलमारी भी खोली थी। पीडि़त ने बाद में मथुरा गेट पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। रात को ही घटना क...